फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: People coming to Vrindavan to get oxygen from Noida, Aligarh, Agra

मथुरा: नोएडा, अलीगढ़, आगरा से ऑक्सीजन लेने वृंदावन आ रहे लोग

Tue, 04 May 2021 07:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: People coming to Vrindavan to get oxygen from Noida, Aligarh, Agra
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के दौर में ऑक्सीजन को लेकर मची मारामारी के बीच वृंदावन मरीजों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है। यहां कोविड उपचार की सुविधा के बीच ऑक्सीजन की उपलब्धता लोगों को निशुल्क कराई जा रही है। अटल्ला चौराहा पर वितरित हो रही गैस को लेने के लिए यहां नोएडा, शाहिबावाद, अलीगढ़, आगरा आदि शहरों से लोग खाली सिलिंडर के साथ वृंदावन आ रहे हैं।
विज्ञापन

लोग ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पड़ोसी जनपदों से गैस लेकर आ रहे हैं। इसी बीच वृंदावन ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बड़ा सहारा बनकर सामने आया है। वृंदावन में अटल्ला चौराहा स्थित बसेरा होटल में ऑक्सीजन गैस का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। यहां ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की जिम्मेदारी बसेरा ग्रुप और जीएलए विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से निभा रहे हैं। बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने बताया कि कोविड संक्रमण के इस गंभीर संकट के दौर में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

टैंकर दो दिन में मथुरा पहुंचेगा: प्रमोद
उद्योगपति व समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि उड़ीसा से 17 टन लिक्विट ऑक्सीजन का टैंकर मंगलवार को वहां से चल दिया है, दो दिन में मथुरा पहुंच जाएगा। मथुरा में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत है, उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की मदद से उड़ीसा से लगातार ऑक्सीजन गैस मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed