{"_id":"62c843a5e2dc5c7c23143232","slug":"mathura-one-lakh-30-thousand-cash-looted-from-the-employee-of-the-finance-company-mathura-news-mtr5204852161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 30 हजार की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 30 हजार की नकदी लूटी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रिकवरी करके लौट रहे फाइनेंस कर्मचारी से बाइक सवार चार बदमाश दिनदहाड़े हथियार दिखाकर एक लाख तीस हजार रुपये लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इधर-उधर हाथ पैर मारे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
शुुक्रवार को भारत फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट भोला गांव बल्लगढ़ी से महिला समूहों से करीब एक लाख 30 हजार रुपये एकत्रित करके बाईपास स्थित अपने ऑफिस लौट रहा था। जब वह कोसी-शाहपुर मार्ग स्थित रजबहा के समीप पहुंचा, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। रुपयों से भरे थैला को लूटने से बचाने के लिए भोला ने प्रयास भी किया लेकिन बदमाशों ने उससे मारपीट कर दी।
बदमाश भोला से एक लाख 30 हजार रुपये से भरा थैला लूट कर भाग गए। लूटे-पिटे एजेंट ने घटना की सूचना जैसे तैसे पुलिस को दी। उधर फाइनेंस कंपनी के सहयोगी संजू भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि लूटे गए बैग में कैश के साथ एक टैब भी है। प्रभारी निरीक्षक अनुज राणा पीड़ित भोला एवं अपनी अन्य टीमों के साथ इलाके में रवाना हो गए। लेकिन देर शाम तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि घटना को लेकर टीमें लगी हैं। टैब की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है।