{"_id":"60ec4dca8ebc3e13547673ea","slug":"mathura-old-man-accused-of-raping-girl-mathura-news-agr499487294","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृद्ध पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृद्ध पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। चौकी कृष्णानगर की एक कॉलोनी में चार साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप पड़ोस के वृद्ध पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मामला रविवार का बताया जा रहा है। पड़ोस के वृद्ध ने चार साल की बालिका से दुष्कर्म किया। ऐसा आरोप बालिका के पिता ने लगाया और उनके खिलाफ कृष्णानगर चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने देर न करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद बालिका को डॉक्टरी के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। चौकी प्रभारी राकेश यादव ने बालिका से बात करके पूरी जानकारी जुटाई है।
कोतवाल ने बताया कि शास्त्री चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका को डॉक्टर के पास परीक्षण के लिए भेजा है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।