फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Now electricity bills will be deposited on cooperative societies

मथुरा: अब सहकारी समितियों पर जमा होंगे बिजली के बिल

Sun, 30 May 2021 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Now electricity bills will be deposited on cooperative societies
मथुरा। किसानों और ग्रामीणों को बिजली के बिल जमा करने के लिए इधर-उधर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनका बिजली का बिल सहकारी समितियों पर जमा होगा। शासन के निर्देश पर कुल छह सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा होना प्रारंभ हो गया है। चयनित की गईं अन्य 14 सहकारी समितियों पर भी जल्द ही बिजली के बिल जमा होने प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली के बिल के लिए किसानों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनकी इस परेशानी को देखते हुए शासन ने सहकारी समितियों के माध्यम से बिजली के बिल जमा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद की कुल 79 सहकारी समितियों में से 20 सहकारी समितियों को चयन किया गया था। इनमें से 6 सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा किया जाना प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा होने से दोनों ही लाभान्वित होंगे। समितियों पर जमा होने वाले बिल का कुछ प्रतिशत समितियों को भी दिया जाएगा। बाकी पैसा विद्युत विभाग के खाते में जमा हो जाएगा। इससे सहकारी समिति की भी कमाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी स्टाफ की कमी
अभी स्टाफ की कमी होने के कारण बिजली के बिल चयनित किए गए अन्य 14 सहकारी समितियों पर जमा नहीं हो पा रहे हैं। जैसे ही स्टाफ पूरा होगा सभी समितियों पर बिल जमा किए जाएंगे।
फिलहाल छह सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा होना प्रारंभ हो गया है। अन्य पर जल्द ही प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- रविंद्र कुमार एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed