{"_id":"6092a30b8ebc3ed1fb0bfdb1","slug":"mathura-needy-patients-get-oxygen-immediately-dm-ensures-srikkanth-mathura-news-agr490859254","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन तुरंत मिले, डीएम करें सुनिश्चित: श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन तुरंत मिले, डीएम करें सुनिश्चित: श्रीकांत
विज्ञापन
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का कार्य 20 मई तक पूरा करवाने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शहर में जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में विधायक निधि से लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति क्षमता 1 टन प्रतिदिन की होगी। इससे रोजाना 100 सिलिंडर ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ जाएगी। इसकी आपूर्ति बेड तक कनेक्शन देकर व सिलिंडर, दोनों माध्यमों से होगी। फिलहाल इसका लाभ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि 4 निजी चिकित्सालयों में 9.5 टन ऑक्सीजन आपूर्ति क्षमता वाले प्लांट लग रहे हैं। जिला अस्पताल में विधायक निधि से 1 टन का प्लांट लगने के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय, वृंदावन में भी पीएम केयर्स से ऑक्सीजन प्लांट लगना है। इससे सरकारी अस्पताल भी ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनेंगे। कहा कि टेस्ट कराने आने वाले लोगों के लिए छाया और पानी का इंतजाम हो।
विज्ञापन
साथ ही एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने वालों को तुरंत दवा की किट देने के लिए कहा। पॉजिटिव आने वाले मरीजों के परिजनों व आस पड़ोस के लोगों का भी टेस्ट कराने और लक्षणों के आधार पर दवा शुरू करने के निर्देश दिए। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर, नोडल अधिकारी की नियुक्त, सरकारी अस्पतालों के लिए एंबुलेंस व शव वाहन रिजर्व करने के लिए कहा।