फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura needs more 25 mld Gangajal

मथुरा को और चाहिए २५ एमएलडी गंगाजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mathura needs more 25 mld Gangajal
मथुरा। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने रिफाइनरी गेस्ट हाउस में नगर निगम एवं नगर निकाय के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने 60 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कराए गए कार्याें की जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नगर निगम द्वारा अभियान के अंतर्गत अवैध स्टैंड, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई और नगर निगम द्वारा अव्यवस्थित रूप से लगने वाली ढकेल/ठेला को कई स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित करने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

मानसून से पूर्व नगर निगम द्वारा सभी प्रकार के नालों की सफाई, रेलवे अंडरपास के नीचे जल भराव से बचाव की जानकारी दी। यह भी अवगत कराया कि मथुरा को कुल 25 एमएलडी गंगाजल प्राप्त हो रहा है। अभी 25 एमएलडी के अतिरिक्त लगभग 25 एमएलडी और गंगाजल की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने अमृत सरोवर के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही के संबंध में पूछा गया। बैठक में नगर निगम की ओर से राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, धीरेंद्र कुमार सिंह सहायक नगर आयुक्त, विजय नारायण मौर्य महाप्रबंधक जल, शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, डॉ. करीम अख्तर कुरैशी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एसपी मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल, एमएम पांडेय सहायक अभियंता मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, लोकेश शर्मा परियोजना प्रबंधक जल निगम ग्रामीण आगरा, जैपाल सिंह सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण आगरा, भूपेंद्र सिंह परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस मथुरा, सुजीत कुमार परियोजना प्रबंधक जल निगम नगरीय मथुरा, केपी सिंह सहायक अभियंता जल निगम नगरीय मथुरा, प्रवीण माहेश्वरी सहायक अभियंता जल निगम नगरीय मथुरा, एनसी गुप्ता, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन मथुरा, संनसवीर सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ताराचंद चावला एलडीएम एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed