{"_id":"61b7615c5d10ed0f6075d6c9","slug":"mathura-municipal-corporation-launched-encroachment-removal-campaign-in-rajpur-mathura-news-mtr5100596173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नगर निगम ने राजपुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नगर निगम ने राजपुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
राजपुर बांगर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की टीम ने सोमवार को राजपुर गांव में करोड़ों रुपये की कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त कराया है।
5000 वर्गमीटर भूमि पर कन्हैया पुत्र गिर्राज, श्यामसुंदर सैनी पुत्र बंशीधर सैनी, महेश सैनी पुत्र बलराम सैनी, गुलाब सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह ने बाउंड्रीवॉल, लोहे का फाटक आदि लगाकर पक्का निर्माण करके सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने के बाद कब्जामुक्त कराने के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने आदेश दिए गए।
सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल एवं लवकुश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल, राजस्व टीम, पीएसी एवं नगर निगम टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्रवाई करते हुए ग्राम-राजपुर बांगर के खसरा-532, 533 जो कि अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि दर्ज है, पर करीब 5000 वर्गमीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जोकि नगर निगम मथुरा-वृंदावन की संपत्ति है। नगर निगम ने सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया है।
नगर आयुक्त का कहना है कि सरकारी भूमि पर अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार प्रेमपाल सिंह, कोतवाल अजय कौशल, कानूनगो अश्वनी पांडेय, लेखपाल सुभाष चंद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अरुण कुमार उपस्थित रहे।