{"_id":"60f2e3df8ebc3e460d0b72f0","slug":"mathura-modi-strengthened-the-country-s-army-bhupendra-mathura-news-agr5001279200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मोदी ने देश की सेना को किया मजबूत: भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मोदी ने देश की सेना को किया मजबूत: भूपेंद्र
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्र के विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है। अगर राष्ट्र सुरक्षित नहीं तो देश कभी विकास नहीं कर सकता। इसी को लक्ष्य बनाकर 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की बहादुर सेना को अत्याधुनिक रक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राष्ट्रवाद, देश की सुरक्षा और प्रजातंत्र को लेकर कोई समझौता कभी नहीं करेगी।
यह बात यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आयोजित प्रादेशिक ई-चिंतन सत्र में ‘राष्ट्रीय सुरक्षा-हमारा राष्ट्रीय संकल्प’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है, जो बूथ से लेकर राष्ट्र तक जनसेवा में संलग्न रहते हैं। दुनिया भर में ऐसा कोई अन्य राजनीतिक दल नहीं है। धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए के रहते कश्मीर में अलगाववाद-देशद्रोह लगातार पनपता रहा। लगभग 70 सालों तक भारत धारा 370 का दंश झेलता रहा। इस दंश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आखिरकार मुक्ति दिलवा ही दी।
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सात सालों में मोदीजी ने पर्याप्त वेटिंलेटर, पीपीई किट उपलब्ध कराईं। राजवीर सिंह, प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, नितिन शर्मा बंटी, ज्ञानेंद्र राणा, हेमंत अग्रवाल, सुल्तान सिंह तरकर, राजपाल सिंह, गजेंद्र चौधरी, पंकज चतुर्वेदी, सुरेंद्र निषाद, धर्मेश सोनकर, नीरू सक्सेना, दीपा अग्रवाल, राजेंद्र पटेल, विनीत शर्मा, विष्णु सैनी मौजूद रहे। संचालन राजू यादव ने किया।