{"_id":"6849d97d93e273909209bf39","slug":"mathura-mathura-news-c-369-1-mt11002-130961-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाते युवक की जेब से 10 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाते युवक की जेब से 10 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में बुधवार को पर्चा बनवाने की लाइन में खड़े युवक की जेब से 10 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने अस्पताल पुलिस चौकी में सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की तलाश कर रही है।
जमुनापार थाना क्षेत्र के नगला पोला निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह बुधवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आए थे। वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गए। इसी किसी ने उनकी जेब से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसकी जानकारी होने पर वह अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में सूचना देने के लिए गए। पुलिस ने चोर को काफी तलाशी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कार्यवाहक सीओ सिटी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि चोरी हुई है तो अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर को पकड़ लिया जाएगा।