{"_id":"67be245eefbcad49da079200","slug":"mathura-mathura-news-c-369-1-mt11002-125746-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जिन दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों की पिटाई...मां की जिद, बोली- बेटियों की विदाई पर उखड़ेगा मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जिन दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों की पिटाई...मां की जिद, बोली- बेटियों की विदाई पर उखड़ेगा मंडप
Wed, 26 Feb 2025 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:53 PM IST
सार
मथुरा में दुल्हन बनीं दो बहनों पर कीचड़ फेंका गया। बरातियों की पिटाई कर दी गई। इस वारदात के बाद दोनों की शादी टूट गई। अब मां की जिद है कि जब तक बेटियों के विदा होने के बाद ही मंडप उखड़ेगा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती दुल्हनें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में बेटियों की शादी के लिए घर में गाड़ा गया मंडप उखड़ने का इंतजार कर रहा है। जिस मंडप को शुक्रवार की शाम को उखड़ जाना चाहिए था। वह मंगलवार को भी अपने स्थान पर लगा था। बेटियों की मां ने स्पष्ट कर दिया कि अब तो बेटी विदा होने के बाद ही यह उखड़ेगा। इसके लिए परिजन के साथ रिफाइनरी पुलिस भी बेटियों की लिए रिश्ता तलाश रही है।
करनावल में दो बहनों की शादी के लिए घर में मंडप गाड़ा गया था। जो कि बेटियों के विदा होने के बाद रिश्तेदार उखाड़ते हैं, लेकिन बरात लौटने के बाद मंडप अपने स्थान पर गड़ा हुआ है। दुल्हन बनी बेटियों की मां उसे देखकर कभी रोने लगती हैं तो कभी गुस्से से आंख बबूला हो जाती हैं। मंगलवार को जब उनसे मंडप के बारे में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तो यह मंडप बेटियों की विदाई के बाद ही उखड़ेगा। फिर चाहे इसमें कितने भी दिन क्यों न लग जाएं।

Trending Videos
शादी के घर में गड़ा मंडप उखड़ने का इंतजार करते हुए।
- फोटो : mathura
इधर, परिजन बेटियों की शादी के लिए रिश्तेदारों से संपर्क कर रहे हैं। लगातार बेटियों के लिए लड़के तलाशे जा रहे हैं। कई स्थानों पर बातचीत भी हुई, लेकिन किसी न किसी बात पर दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए। इसलिए अभी तक बेटियों के लिए कोई रिश्ता तय नहीं हो पाया है। पुलिस भी अपने स्तर पर बेटियों का रिश्ता जोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। रिफाइनरी थाने के एसआई ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर टूटे रिश्ते को जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन लड़के वाले तैयार नहीं हुए।