{"_id":"61c5d803659aaa04f0273c0d","slug":"mathura-mason-died-after-falling-from-the-roof-mathura-news-mtr510641593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। छाता के चंदौरी गांव में बृहस्पतिवार की शाम मकान के निर्माण के वक्त छत गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
चंदौरी गांव में विजय सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें छाता कोतवाली के बहरावली गांव की भीमनगर क्षेत्र में रहने वाले शंकर (47) पुत्र भजनी और जितेंद्र (24) पुत्र खेमचंद छत पर निर्माण कर रहे थे, तभी भरभराकर शाम चार बजे के बीच छत गिर गई। मलबे में दोनों राजमिस्त्री और मजदूर दब गए। इन्हें इलाज के लिए कोसी लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया।
जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों में राजमिस्त्री की मौत को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि चंदौरी गांव में रहने वाले विजय सिंह ने इस घटना के बाद से मजदूरों के परिवार को ढांढस तक बंधाना जरूरी नहीं समझा। परिजन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी कहते नजर आए।