{"_id":"61b4ca518e985966f7693c3e","slug":"mathura-male-and-female-wrestlers-showed-stamina-mathura-news-mtr509965249","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुरुष व महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुरुष व महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
बीएसए कॉलेज में अंतरविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में छात्रा पहलवान दमखम दिखाती हुईं।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा बीएसए कॉलेज मथुरा में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुरुष व महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। १२ से ज्यादा कुश्तियां लड़ी गईं।
मुख्य अतिथि विधायक श्यामसुंदर शर्मा व प्राचार्य ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। अन्य अतिथियों का स्वागत प्राध्यापकों एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने किया।
प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास पूर्व मंत्री की ही देन है। विधायक श्यामसुंदर शर्मा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय में डॉ. ललित मोहन के नेतृत्व में अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था, अच्छा अनुशासन, खेलकूद से संबंधित सभी सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जसवंत सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. एसके कटारिया, शैलेश मिश्रा, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. विद्योत्मा, डॉ. शिवराज भारद्वाज, डॉ. शैफाली भार्गव, डॉ. अशोक कुमार कौशिक, डॉ. बरखा अग्रवाल, डॉ. नीलेश पांडेय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, चंद्रेश अग्रवाल, पंकज पाठक, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।