फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Long queue of vehicles to pass Jabra toll

मथुरा: जाबरा टोल पास करने को वाहनों की लंबी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Long queue of vehicles to pass Jabra toll
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दिल्ली-नोएडा की ओर लौट रहे वाहनों से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इससे जाबरा टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को टोल पास करने के लिए अपनी बारी का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा सहित एनसीआर में काम-धंधा व नौकरी करने वाले आगरा, इटावा, मैनपुरी व कानपुर, लखनऊ साइड के लोग दीपोत्सव का त्योहार मनाने के बाद रविवार को वापस लौट रहे थे। रविवार सुबह से ही नोएडा की ओर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन

शाम को ट्रैफिक के दबाव से जाबरा टोल पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों की तीन किमी से अधिक लंबी कतार लग गई। जाबरा टोल इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया की त्योहार मना कर लोगों के वापस लौटने के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। इसे कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई। दिन में 40 हजार से अधिक वाहन गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed