फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Junction,Sachkhand Express,nanded,mathura railway station,diesel leakage sachkhand express engine

सचखंड एक्सप्रेस के डीजल टैंक से रिसाव, हादसा टला

Sat, 10 Jul 2021 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura  Junction,Sachkhand Express,nanded,mathura railway station,diesel leakage sachkhand express engine
मथुरा। नांदेड़ से आ रही सचखंड एक्सप्रेस अप में हादसा होते-होते बच गया। ट्रेन के टैंक में डीजल का रिसाव हो रहा था। यह रिसाव नांदेड़ से ही हो रहा था, जिसकी जानकारी मथुरा जंक्शन पर हो सकी। कर्मचारियों ने डीजल का रिसाव देखते ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की टीम जंक्शन पहुंच गई और उसे ठीक किया गया। इसके आधा घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस नांदेड़ से चलकर अमृतसर को जाती है। शनिवार को जब वह नांदेड़ से चली तो वहां के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की कमी के चलते डीजल टैंक में रिसाव शुरू हो गया। जिसकी जानकारी मथुरा सुबह करीब 8:23 बजे पहुंचने पर हो सकी। जैसे ही इसकी जानकारी मथुरा जंक्शन पर कर्मचारियों को हुई, उनके द्वारा रेलवे अधिकारियों ओर फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नांदेड़ के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों द्वारा यह स्वीकार किया गया है उनकी गलती के कारण ही डीजल टैंक में रिसाव हुआ। डीजल टैंक के रिसाव को ठीक करके मथुरा से ट्रेन को अमृतसर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसाव यदि आग पकड़ लेता तो हो सकता था हादसा
डीजल के रिसाव से सबसे बड़ा खतरा यह है कि यदि डीजल आग पकड़ लेता और इसकी जानकारी कुछ देर बाद होती तो ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।
सचखंड एक्सप्रेस के इंजन पर फेंका पत्थर
अमृतसर से नांदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस डाउन पर शनिवार को पत्थरबाज ने निशाना बनाया। यह पत्थर अडूकी के निकट फेंका गया। सचखंड के चालक ने शनिवार को कंट्रोल को सूचना दी कि जंक्शन से छूटने के बाद अडूकी गांव के निकट किसी ने ट्रेन के इंजन पर पत्थर मारा है। कंट्रोल की सूचना के बाद आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद तत्काल अडूकी गांव पहुंचे। छानबीन करने के बाद रेलवे ट्रैक के सहारे कोई नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed