फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Informed Union Minister of State about Yamuna's plight and monkeys

मथुरा: यमुना की बदहाली और बंदरों के उत्पात से कराया केंद्रीय राज्यमंत्री को अवगत

Mon, 26 Jul 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Informed Union Minister of State about Yamuna's plight and monkeys
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को ज्ञापन देते धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वृंदावन आए केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे को धर्म रक्षा संघ ने यहां की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें यमुना की दुर्दशा, यमुना किनारे पौधरोपण की आवश्यकता और बंदरों की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को स्वामी अनंतानंद महाराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यमुना की स्थिति को लेकर सबसे अधिक चिंता व्यक्त की है। कहा कि धार्मिक नगरी में यमुना के प्रदूषित होने से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस लगती है। यहां बंदरों के उत्पात से भी सभी परेशान रहते हैं। प्रतिनिधिमंडल में आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी बिहारी शरण, श्रीदास प्रजापति, सौरभ गौड़, वृंदावन दास, रविकांत गौतम, भुवनेश्वर शर्मा, ब्रजकिशोर पचौरी, जगदीश चौधरी आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इन समस्याओं के समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed