फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: India's Muslim with BJP: Basit Ali

मथुरा: भाजपा के साथ भारत का मुसलमान: बासित अली

Wed, 14 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: India's Muslim with BJP: Basit Ali
मथुरा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का बुधवार को मेरठ से लखनऊ जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे के मथुरा कट पर भाजपा नेता मोहम्मद रियाजुद्दीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जी-जान से जुट जाना है। हमें अन्य सभी राजनीतिक दलों को दिखा देना है कि भारत का मुसलमान अब तहेदिल से भाजपा के साथ है।
विज्ञापन

बासित का काफिला सुबह करीब 11 बजे मथुरा कट पर पहुंचा, जहां पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारों के बीच उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा नेता मोहम्मद रियाजुद्दीन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से पुन: सरकार बनेगी। मोहम्मद सफी उर्फ पंजू कुरैशी ने अपने शायराना अंदाज में दो पंक्तियों के माध्यम से सभी में जोश भरा।
विज्ञापन

कहा कि इंसान जब पानी से नहाता है, तो कपड़े बदलता है। पसीने से नहाता है तो तकदीर बदलता है और खून से नहाता है तो तारीख बदलता है। इसी आवाज के साथ फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जहीर अब्बास, अकील भारती, शकील, अलतमुल, मो. शाहिद, भूरा, अली, जाकिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed