फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hurt by rape, a teenager hanged herself to death

मथुरा: दुष्कर्म से आहत किशोरी ने फंदे पर लटककर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hurt by rape, a teenager hanged herself to death
मथुरा। थाना नौहझील के मीरपुर में दुष्कर्म से आहत 15 साल की किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार शाम एक भट्ठे पर स्थित झोपड़ी में दुपट्टे से बने फंदे से लटका उसका शव मिला। मामला शाम करीब चार बजे का है, लेकिन कथित तौर पर पुलिस और भट्ठा मालिक लीपापोती करने में जुटे रहे। किशोरी के पिता ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव में ही स्थित एक भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर और उसकी पत्नी दावत में गांव चांदपुर गए थे। दोनों भट्ठे पर ही बेटी के साथ झोपड़ी में रहते हैं। मंगलवार को बेटी भट्ठे पर अकेली थी। शाम को दंपती लौटे तो देखा कि उनकी बेटी का शव झोपड़ी में लगी बल्ली पर बंधे फंदे से लटका था। वे उसे उतारकर तत्काल एक डॉक्टर के पास ले गए, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी तो सीओ मांट रविकांत पाराशर और नौहझील एसएचओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हाथ पर लिखा पर स्पष्ट नहीं हो रहा
किशोरी ने आत्महत्या से पहले हाथ पर कुछ लिखा है, लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा। उसके पिता ने साथ में ही काम करने वाले दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते कहा है कि इस कृत्य से आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed