{"_id":"63f66917c3b64502df000254","slug":"mathura-headless-dead-body-found-in-village-kamar-mant-news-mtr52818879-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पोखर के पास मिली युवक की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पोखर के पास मिली युवक की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Feb 2023 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:00 AM IST
सार
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक युवक की पहचान गांव के महावीर (24) के रूप में हुई है।
गांव कामर निवासी ओंकार सिंह का पुत्र महावीर मंगलवार की शाम से लापता हो गया। परिजन के खोजबीन करने के बाद सुराग नहीं लगा सका। बुधवार की शाम को गांव में तालाब मंदिर के पास गोबर डालने जा रही महिलाओं ने पोखर में खून के निशान देखे तो ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों को पोखर में युवक के पैर दिखाई दिए तो सूचना पुलिस को दी।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और पोखर से लाश का निकलवाया तो उसका सिर नहीं था। सिर कटे युवक के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सिर बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।