{"_id":"61c5dcee5e75f3591804f0fd","slug":"mathura-government-should-ban-online-business-mathura-news-mtr510642820","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ‘ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाए सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ‘ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाए सरकार’
विज्ञापन
मथुरा। ऑनलाइन व्यापार पर सरकार ने यदि रोक नहीं लगा पा रही है तो इस पर 10 प्रतिशत सर्विस टैक्स लगाना चाहिए। जीएसटी कानून को लागू करते समय मोदी सरकार ने जो वायदे व्यापारियों से किए उन वायदों से सरकार मुकर रही है।
यह कहना है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों का। केंद्र सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। व्यापारी नेताओं का कहना है सरकार ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा दे कर छोटे कारोबारी को खत्म करना चाहती है।
देशभर का छोटा व्यापारी सरकार के इस निर्णय का विरोध करता है। वक्ताओं ने कहा जीएसटी लगाते समय सरकार ने जो व्यापारियों को वायदे किए थे, उनका पालन नहीं हो रहा है। जीएसटी कानून को और जटिल बना दिया है, इससे छोटा व्यापारी जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में अभी भी परेशानी महसूस करता है। जीएसटी अधिकारी व्यापारी को सुविधा न देकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गोयल, महामंत्री अंशुल अग्रवाल, देवेंद्र कुमार मित्तल, ताराचंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, युवा अध्यक्ष पवन, नरेश शर्मा, एकांत गुप्ता, प्रदीप चाहर, आकाश रावत, गौरव वर्मा, दीपक अरोड़ा, चिंटू पाठक, संतोष चौधरी ,चौधरी करणवीर, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।