फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Gaurav, who shot Nidhivanraj's video, arrested from Delhi

मथुरा: निधिवनराज की वीडियो शूट करने वाला गौरव दिल्ली से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Gaurav, who shot Nidhivanraj's video, arrested from Delhi
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की प्राकटॺ स्थली प्राचीन निधिवनराज में आधी रात दीवार फांदकर वीडियो शूट करने वाले यूटूबर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गौरव शर्मा को मीडिया से बचाते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

विदित है कि बीती 10 नवंबर को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की प्राकटॺ स्थली निधिवनराज में दीवार फांदकर वीडियो शूट करने पर अज्ञात में मंदिर के सेवायत द्वारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। यूटूबर गौरव शर्मा ने साथियों के साथ 10 नवंबर की रात निधिवनराज में अंदर घुसकर वीडियो शूट किया था। जिसका कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत और धार्मिक संगठनों ने यूटूबर की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस धार्मिक मर्यादा के विरुद्ध बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
सेवायत रोहितकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को दिल्ली के पंचशील पार्क से आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यूटूबर गौरव शर्मा इससे पहले भी जेल जा चुका है। अपने पालतू कुत्ते को हाइड्रोजन बैलून में बांधकर उड़ाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने इसी साल के फरवरी महीने में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो अपलोड कर कमाई करता था गौरव
पुलिस पूछताछ में गौरव शर्मा ने बताया कि वह गौरव जोन नाम से पिछले पांच साल से यूटॺूब चैनल चलाता है। यहां पर वीडियो अपलोड कर वह कमाई करता है। 6 नवंबर को वह चाचा राजकुमार निवासी लाजपत नगर महोली रोड मथुरा के घर आया था। जहां चाचा के लड़के प्रशांत उर्फ छोटू और उसके दोस्त मोहित, अभिषेक व अन्य मिले।

प्रशांत ने मुझे बताया कि वृंदावन में निधिवन में रात में कोई प्रवेश नहीं कर पाता है जो प्रवेश करता है उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। तब मैंने निधिवन में वीडियो बनाने का आइडिया प्रशांत को बताया। उसी रात गौरव, प्रशांत व उसके दोस्त मोहित, अभिषेक व एक अन्य के साथ निधिवन आए। गौरव, प्रशांत और मोहित निधिवन की दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद गौरव ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed