फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Garbage is being burnt in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में जलाया जा रहा है कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Garbage is being burnt in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। दिवाली पर चले पटाखों ने दिल्ली एनसीआर की आवे हवा खराब कर दी है। यही नहीं देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में वृंदावन का नौंवा स्थान आने के बाद भी मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन की आंखें खुली नहीं हैं।
विज्ञापन

वृंदावन में कूड़े को आग के हवाले कर उसका निस्तारण किया जा रहा है। इससे ना केवल स्थानीय लोगों का सांस लेने में परेशानी के साथ -साथ आंखों में जलन आदि की समस्या हो रही है, बल्कि एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

वृंदावन के कई इलाकों में कूड़ा करकट और प्लास्टिक को जलाया जा रहा है। पिछले काफी समय से लोग आग लगाकर कूड़े का निस्तारण कर रहे हैं, लेकिन ना प्रशासन की आंखें खुल रहीं हैं और ना नगर निगम का इस ओर ध्यान है। वृंदावन रेलवे स्टेशन के आस पास यह स्थिति हर दिन हो रही है। वहीं किशोरपुरा, गौरा नगर कॉलोनी, पानीघाट, परिक्रमा मार्ग और यमुना किनारे कूड़े को जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन निवासी मुकुट वल्लभ दुबे ने नगर निगम प्रशासन कहा कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है,। उन्होंने कहा कि अगर निगम प्रशासन का रवैया इसी प्रकार रहा तो वह एनजीटी में इसकी शिकायत करेंगे। उधर, नगर आयुक्त ने कहा कि कूड़ा जलाने की किसी को इजाजत नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed