फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Five cows died due to lumpy skin disease in Naujheel, 75 cows infected

मथुरा: नौहझील में लंपी स्किन डिजीज से पांच गोवंश की मौत, 75 गोवंश संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Five cows died due to lumpy skin disease in Naujheel, 75 cows infected
टैंटीगांव में घूमती रोगग्रस्त गाय। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। नौहझील ब्लॉक क्षेत्र के गांव चांदपुर खुर्द में गोवंशों में लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण ने अब तक पांच गोवंश मर चुके हैं। 75 से ज्यादा गोवंश संक्रमण में चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डेरा डालकर गोवंश का उपचार कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में भी लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण से पशुओं में बीमारी फैली थी। बीते चार-पांच दिन से नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द में लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण से गोपालकों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर गोवंशों का उपचार शुरू कर दिया है। उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गोपालकों को संक्रमण से बचने के लिए सावधानियां भी बताईं गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीबीओ, डॉ. किशनवीर, फार्मासिस्ट पीएम शर्मा, रामवीर सिंह बघेल, अर्जुन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी स्किन डिजीज बीमारी फैलने की आशंका
गांव टैंटीगांव में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इस बीमारी के लक्षणों वाली एक गाय गांव की गलियों में घूम रही है। इसे लेकर पशु पालक परेशान हैं। वे अपने पशुओं की देखभाल में लगे हैं कि कहीं बीमार गाय उनके पशुओं के बीच आकर बीमारी न फैला दे।

बीमार गाय के शरीर पर फोड़े निकल रहे हैं। गांव के जसवंत सिंह, भिक्कीमल शर्मा, मंगलदेव, हुव्बलाल, डोरी लाल, माताचरन, राकेश कुमार, रघुनंदन सिंह, बनबारी लाल, द्वारिका प्रसाद आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में घूम रही लंपी स्किन डिजीज बीमारी से ग्रसित गाय में चार दिन पहले ये लक्षण दिखाई दिए थे। लक्षण दिन रोज बढ़ते जा रहे है। पशु चिकित्सा विभाग ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed