{"_id":"61bcb83846fb29773b58f5ac","slug":"mathura-fight-outside-court-premises-mathura-news-mtr5102724128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: न्यायालय परिसर के बाहर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। न्यायालय के गेट में प्रवेश करने को लेकर अधिवक्ता के साथ जा रहे व्यक्ति को रोकने पर अधिवक्ता ने सिपाही से मारपीट कर डाली। अन्य अधिवक्ताओं के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। सिपाही से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक जा पहुंचा। मारपीट करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
शुक्रवार करीब दो बजे अधिवक्ता राजेश कुमार तरकर कुछ अन्य लोगोें को लेकर गेट संख्या दो से न्यायालय के अंदर प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर तैनात सिपाही महेंद्र सिंह ने उनके साथ जा रहे व्यक्ति को रोक दिया। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और मारपीट कर दी।
मारपीट होते देख अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। इस मारपीट का वीडियो ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने बना लिया, जिसे वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों तक मामला जा पहुंचा और सिपाही की तहरीर पर थाना सदर बाजार में अधिवक्ता राजेश तरकर तथा अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज सिविल लाइन पीके सिंह ने बताया कि अधिवक्ता राजेश सिंह तरकर द्वारा सिपाही के साथ मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।