फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Festival of Good Friday celebrated in Central Methodist Church

मथुरा: सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे का पर्व

Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Festival of Good Friday celebrated in Central Methodist Church
मथुरा। ईसाई धर्म के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व मनाया। सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में पंकज इंद्रजीत, पास्टर, आकाश अब्राहम, सीएनआई चर्च में कृपाल सिंह और सैक्रेड हार्ट चर्च में फादर फिलिप कोरिया ने गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा की और प्रभु के नाम संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह के बलिदान पर्व गुड फ्राइडे के अवसर पर कृष्णापुरी चौराहे पर स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु के क्रूस से पूर्व बोले गए सात वचनों पर प्रकाश डाला गया। पहला वचन पौल चंद, दूसरा बी लाल, तीसरा ऊषा मसीह, चौथा रेणु फ्लिंट, पांचवां सुदीप मैसी, छठा आदर्श अब्राहम और अंतिम सातवां वचन चर्च के पादरी पंकज इंद्रजीत सिंह द्वारा बोला गया।
विज्ञापन

चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का संचालन चर्च के पादरी और जिला अधीक्षण अधिकारी पंकज इंद्रजीत सिंह ने किया। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने
भाग लिया। सभा के दौरान कोविड निर्देशों का विशेष ध्यान दिया गया। सद्भावना फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष दयाल ने कहा कि गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन जब ईसा मसीह ने लोगों के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रार्थना सभा में हिमांशु, ऊषा मसीह, शैलेंद्र पीटर, सोलोमन, अनिल मौरिस, आरके मैसी, वचन लाल, एन नेथन, आशा, होल्कर, जैरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed