फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees throng the Banke Bihari temple on Ekadashi

मथुरा: एकादशी को बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees throng the Banke Bihari temple on Ekadashi
मथुरा। जया एकादशी के अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए लगी श्रद्ध? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। एकादशी पर शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सुबह आराध्य श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज रहा था। हर कोई आराध्य के दर्शनों के लिए लालायित नजर आ रहा था।
दर्शन का यह क्रम शाम को भी जारी रहा। भीड़ से ऐसे हालात थे कि मंदिर में तिल भर स्थान नहीं था। श्रीबांकेबिहारी के साथ-साथ राधावल्लभ मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर व राधा श्यामसुंदर मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

भक्तों ने दी वृंदावन की परिक्रमा
एकादशी के अवसर पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सर्दी को दरकिनार कर भक्तों ने पहले यमुना में स्नान किया और उसके बाद वृंदावन की परिक्रमा दी। दिन निकलने के साथ ही वृंदावन परिक्रमा मार्ग में भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। दोपहर में परिक्रमा मार्ग पूरी तरह भक्तों से भरा हुआ चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed