{"_id":"62f264dfd62d830077487442","slug":"mathura-dead-body-of-young-man-drowned-in-yamuna-mathura-news-mtr522116859","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में डूबे युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में डूबे युवक का मिला शव
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार के औरंगाबाद की शिवधाम कॉलोनी का एक युवक रविवार की शाम यमुना में डूब गया, जिसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर बाजार पुलिस ने उसके शव को सोमवार की देर रात निकलवाकर कब्जे में लिया।
प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि शिवधाम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय विष्णु शर्मा पुत्र कैलाशचंद रविवार की रात कुछ दोस्तों के साथ यमुना स्नान के लिए घर से बैराज क्षेत्र जाने की कहकर निकला था जहां वह गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाशी के बाद उसका शव निकाला जा सका।
उधर, छाता-बरसाना मार्ग पर सोमवार की देर रात एक टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे पानी से भरी गड्ढे में जा गिरा, जिससे टेंपो चालक की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि टेंपो में सवारी नहीं थी। वह खाली वापस अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि थाना बरसाना कस्बे के पुलटी कटरा निवासी जीशान (22) पुत्र अशरफ अली बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर टेंपो चलाता था। सोमवार की देर रात लगभग दस बजे वह गोवर्धन से वापस लौट रहा था। टेंपो में कोई सवारी नहीं थी। बरसाना मार्ग पर टेंपो बेकाबू होकर गड्ढे में में पलट गया, जिसमें पानी भरा हुआ था। दुर्घटना में जीशान की मौत हो गई।