{"_id":"60abbe468ebc3e00b0307f1b","slug":"mathura-corona-curfew-rules-flying-in-markets-mathura-news-agr493061156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बाजारों में उड़ रहीं कोरोना कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बाजारों में उड़ रहीं कोरोना कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
मथुरा। बाजार में कोरोना कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। शहर भर की दुकानों के खुलते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न तो दुकानदार कर रहे हैं न ही ग्राहक जरूरी समझ रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू है, लेकिन शहर में सामाजिक दूरी बनाने में जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर यही लगता है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। प्रशासन भी इस स्थिति को रोक पाने में नाकाम है। सोमवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। होलीगेट समेत कई बाजारों में इस कदर भीड़ थी कि लग रहा था कि कहीं कोरोना कर्फ्यू है ही नहीं। लोगों को कोरोना का डर नहीं है। नियमों का पालन कराने के जिन अधिकारियों पर जिम्मेदारी है वे दो से चार दुकानों पर चक्कर लगाकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। अब तो हालात ऐसे हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर ही लोग प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं।
यहां हो रही भीड़
शहर के होलीगेट, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, चौक बाजार, घीया मंडी, जयसिंहपुरा, कृष्णा नगर, महोली रोड, डीगगेट, भरतपुर गेट क्षेत्र में यहां लोगों और दुकानदारों द्वारा जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
बैंक खुले तो उमड़ पड़ी भीड़
सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों के बाहर लगी लाइनों में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस ने लाइनों में सटकर खड़े लोगों को हटाया। बैंकों में पहुंचकर एसडीएम, सीओ ने लाइनों में लगे लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनवाई।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार की सुबह इंडियन बैंक, केनरा बैंक, एसबीआई, बैक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक पीएनबी समेत अन्य शाखाएं जब खुलीं तो पहले रुपये निकालने के चक्कर में लोग लाइनों में सटकर खड़े हो गए। बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार, चौकी इंचार्ज मनिंद्र सिंह ने पहुंचकर व्यवस्था कराई।