फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Complete the works under construction on time Officials: Shrikant Sharma

मथुरा: निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी: श्रीकांत शर्मा

Sun, 19 Sep 2021 08:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Complete the works under construction on time Officials: Shrikant Sharma
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण, वन विभाग, विद्युत, नगर निगम, जलनिगम, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने विशेष कर लोक निर्माण तथा वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि संयुक्त रूप से गोवर्धन और मथुरा वृंदावन रोड का निरीक्षण करके तेजी से कार्रवाई करें। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि जमीन आवंटन के पश्चात तत्काल अंडर ग्राउंड वायरिंग का कार्य शुरू कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि जैसे ही पोल लग जायें वैसे ही स्ट्रीट लाइट लगा दें। साफ-सफाई को लेकर जिला पंचायतीराज विभाग को गांव-गांव में सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, बुसकटिंग, नालियों की सफाई एवं जलभराव की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार, लोक निर्माण, जल निगम, सिंचाई, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed