फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Complaint sent to Human Rights and Women's Commission

मथुरा: मानवाधिकार और महिला आयोग को भेजी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Complaint sent to Human Rights and Women's Commission
वृंदावन (मथुरा)। कोचिंग में नशीला पदार्थ का सेवन कराकर अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण की शिकार छात्रा का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस की जांच भी तेज हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

हालांकि दुष्कर्म का मुख्य आरोपी छात्र और उसका परिवार पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की एक टीम छात्र की तलाश में छत्तीसगढ़ भी भेजी गई है। वहीं पीड़िता और उसके परिवार ने जांच के नाम पर परेशान करने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले 6 दिन से पुलिस की जांच के बीच की धुरी बनी पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री तक अपनी पीढ़ा को पहुंचाया है। पीड़िता ने घटना से आयोगों को अवगत कराते न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि उन्हें जांच के नाम पर कई कई घंटे कोतवाली में ऐसे बैठाया जा रहा है, जैसे वे ही दोषी हों। रविवार को सुबह जांच अधिकारी और शाम सीओ सदर ने भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में उनसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे थे, जैसे हमारी बेटी ने मुकदमा लिखाकर कोई अपराध कर दिया हो। पुलिस का रवैया दबाव बनाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहीं कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आरोपी के परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया है, कई जगह से फोन कराकर मामले को दबाने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जब तक बेटी को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक वह पीछे नहीं हटेंगी। दूसरी ओर छात्रा उत्पीड़न मामले में कोचिंग संचालक के समर्थन में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्राओं ने बताया कि वह विगत काफी समय से कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे हैं लेकिन ऐसा कोई भी वाक्या सामने नहीं आया है। सूत्र बताते हैं कि महिला आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने जांच तेज की है।
मंगलवार को छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। कई टीम लगाई गईं हैं।
- विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed