फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Committee set up to stop the dead body in Yamuna

मथुरा: यमुना में शव बहाने से रोकने के लिए समिति गठित

Mon, 17 May 2021 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Committee set up to stop the dead body in Yamuna
मथुरा। प्रदेश में जिस तरह नदियों में शव बहाए जा रहे हैं, उसको लेकर शासन-प्रशासन बहुत चिंतित है। मथुरा में भी यमुना नदी में शव बहाए जाने की घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम के महापौर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो कि यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी यमुना में शव प्रवाहित न हो सके।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर द्वारा निगरानी रखी जाएगी कि किसी शव को यमुना नदी में प्रवाहित या जल समाधि तो नही दीं जा रही है। इसे रोकने के लिए महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति में नगर आयुक्त अनुनय झा समेत अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता, उपाध्यक्ष और 10 पार्षदों को शामिल किया गया है। बैठक में सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, चूना छिड़काव, शवों के दाह संस्कार, सफाई सहित अनेक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति में शासन के निर्देश पर महापौर, नगर आयुक्त, राधाकृष्ण पाठक उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति सत्येंद्र कुमार तिवारी अपर नगर आयुक्त, अनिल रंजन-सहायक अभियंता में सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त महापौर ने 12 पार्षदों में रामदास चतुर्वेदी हेमंत अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मुन्ना निषाद, रसिक बल्लभ, तिलकवीर सिंह, रवि यादव, आकाश महावर, राजवीर सिंह और तुलसीराम को शामिल किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत होती है और उसका परिवार दाह संस्कार में सक्षम नहीं है तो निगम उसके परिवार को अधिकतम पांच हजार रुपये तक की सहायता अंतिम संस्कार क्रिया को देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed