फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Chaumuhan CHC got first rank in the division in Kayakalp Award

मथुरा: कायाकल्प अवॉर्ड में चौमुहां सीएचसी को मिली मंडल में प्रथम रैंक

Sat, 07 Aug 2021 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Chaumuhan CHC got first rank in the division in Kayakalp Award
चौमुहां (मथुरा)। कायाकल्प अवॉर्ड स्कीम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां को आगरा मंडल में प्रथम रैंक एवं पूरे प्रदेश में 14वीं रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

2019-2020 वित्तीय वर्ष में सीएचसी ने प्रदेश में 22वीं रैंक प्राप्त की थी। सीएचसी गोवर्धन ने मंडल में तीसरी व प्रदेश में 22वीं रैंक प्राप्त की है। कायाकल्प अवॉर्ड स्कीम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का तीन चरणों में (इंटर्नल पियर व एक्सटर्नल असेसमेंट) कार्य पूर्ण किया गया था। कॉविड-19 के दृष्टिगत एक्सटर्नल असेसमेंट वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य केंद्र को आगरा मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कायाकल्प अवॉर्ड के अंतर्गत सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव, स्वच्छता, व्यवस्था पर जोर दिया जाता है। मंडल में प्रथम रैंक प्राप्त करने पर डॉ. शैलेंद्र तोमर, डॉ. अंशु शर्मा, डॉ. अतुल्य मिश्रा, डॉ. अमित, डॉ. दरवेश संत, मार्गरेट स्टाफ नर्स मेंटर, मुरारी, सोनपाल सिसौदिया, फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह, कुंदन, दीपक अग्रवाल, चंचल शर्मा, निर्मला कुमारी, जूली, आरती, रानी, सोनू आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed