फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Celebrating Nav Samvat by giving Ardhya to the first ray of sun

मथुरा: सूर्य की प्रथम किरण को अर्ध्य दे नवसंवत मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Celebrating Nav Samvat by giving Ardhya to the first ray of sun
संस्कार भारती के पदाधिकारी यमुना के प्रयागघाट पर सूर्य को अर्घ्य देते हुए। - फोटो : MATHURA
मथुरा। संस्कार भारती महानगर ने कालिंदी के प्रयाग घाट पर शुक्ल प्रतिपदा 2079 नव संवत्सर का स्वागत महोत्सव भगवान भास्कर की प्रथम किरण को यमुना जल से अर्घ्य देकर परस्पर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर पूर्ण रूप से ऊर्जावान होकर मनाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ख्याति अर्जित शहनाई वादक योगेश शंकर ने सहयोगी कलाकारों ने शहनाई पर भगवत किशोर व तबले पर मान सिंह की संगत से जब शहनाई पर यमुना किनारे मेरौ गांव सांवरे आइ जइयो व आया करो कह दो सांवरिया से गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

धर्म परायण ब्रजवासी वर्ष पर्यंत इस सुबह की प्रतीक्षा करते हैं। आरंभ में अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, महामंत्री हृदेश शर्मा ने यमुना जी की छवि पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक अमृत खंडेलवाल व सुधांशु गोयल ने कलाकारों का पटुका पहना कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष भारतभूषण सिंघल व कोषाध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंघल, नीलम सक्सेना, अनीता शर्मा ने श्रोताओं का चंदन लगाकर स्वागत किया। मनीष शोरावाला, नरेंद्र गोला, राजकुमार खंडेलवाल, कार्यकारी महामंत्री चारु सिंघल, विजय बहादुर, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, आशा अग्रवाल, उमा शर्मा, कल्पना सारस्वत, डॉ. मधुबाला गर्ग, डॉ. सीमा मिश्रा, राज खंडेलवाल, दीपिका गुप्ता, सुधा अरोड़ा, विनीता निगम, मीनू भाटिया, उमेश शोरावाला, श्याम खंडेलवाल आदि थे। संचालन सुरेंद्र सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed