{"_id":"61b76374f097bb03fb050d8c","slug":"mathura-cardholders-create-ruckus-in-ramnagar-for-ration-mathura-news-mtr510060821","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राशन के लिए रामनगर में कार्डधारकों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राशन के लिए रामनगर में कार्डधारकों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंद नगर के निकटवर्ती रामनगर डीसीएफ दुकान पर निशुल्क राशन को लेकर हंगामा हो गया। राशन कार्ड धारकों ने जाम लगा दिया। दुकानदार भीड़ को देख भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंची पार्षद रश्मि शर्मा ने किसी तरह लोगों को समझाते हुए घरों के लिए रवाना किया। यह भी कहा कि राशन का वितरण मंगलवार से नियमित होगा।
बीते दिवस सरकार की नवीन व्यवस्था के तहत निशुल्क राशन का वितरण किया गया है। इसमें गेहूं और चावल के साथ राशन कार्डधारकों को चना, नमक और रिफाइंड ऑयल भी निशुल्क दिया जा रहा है। इसके वितरण की शुरूआत सोमवार को प्रदेश स्तर पर एक साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
रामनगर डीसीएफ पर भी इसी सूचना के तहत बड़ी संख्या में राशन कार्डधारक पहुंच गए, लेकिन दुकानदार ने दुकान खोलने से मना कर दिया। कहना था कि उसके पास संपूर्ण राशन उपलब्ध नहीं है। संपूर्ण राशन आने के बाद ही उसका वितरण एक साथ किया जाएगा। इससे असहमत कार्ड धारक नाराज होकर नारेबाजी करने लगे। मार्ग पर जाम लगा दिया। यह देख कार्ड धारक दुकान से चला गया।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम की जानकारी लगने पर पार्षद रश्मि शर्मा मौके पर पहुंची। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय और संबंधित डीलर से बात की। पता चला कि राशन वितरण में शामिल चना दुकानदार को प्राप्त नहीं हुआ है। इसके सोमवार तक प्राप्त होने के बाद मंगलवार से वितरण शुरू किया जाएगा। पार्षद के समझाने पर कार्ड धारक वापस लौटे।