{"_id":"60cc99b38ebc3e32cb6f6b32","slug":"mathura-bjp-will-organize-camps-in-228-sectors-on-international-yoga-day-mathura-news-agr4962468169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा 228 सेक्टरों में लगाएगी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा 228 सेक्टरों में लगाएगी शिविर
विज्ञापन
मथुरा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा 228 सेक्टरों पर योग शिविर लगाएगी। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह शिविर लगेंगे। इन शिविरों पर बूथ तक के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिला भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेक्टरों में भाजपा योग शिविर लगाएगी। पहली बार सेक्टरों में लगाए योग शिविर में बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 नियमों को पूरा पालन किया जाएगा। सामाजिक दूरी के संग ही सैनिटाइजर भी साथ लेकर आएंगे। योग ही इस महामारी से लड़ने में सहायक हो रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक लोग योग को तो अपनाएं, साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करके मानसिक और शारीरिक स्वस्थता बरकरार रखें। सेक्टर संयोजक और मंडल अध्यक्ष इन शिविरों को आयोजन कराएंगे।
जिला महामंत्री महिपाल सिंह ने कहा कि संगठन की दृष्टि से सभी सेक्टर संयोजक और मंडल की कार्यसमिति इन शिविरों को भव्य रूप देगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।