फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: BJP MLA does not know the importance of the colors of the tricolor

मथुरा: भाजपा विधायक को नहीं पता तिरंगे के रंगों का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: BJP MLA does not know the importance of the colors of the tricolor
मथुरा। गलत रंग का झंडा लेकर रैली में जाते बीजेपी विधायक मेघ श्याम। - फोटो : VRINDAVAN
गोवर्धन (मथुरा)। भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति का प्रदर्शन करने में जुटी तो वहीं उनके विधायक राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से अनजान हैं।
विज्ञापन

भारत के झंडे यानी कि तिरंगे में कौन-कौन से रंग होते हैं, हम सभी को पता है कि हमारे राष्ट्रीय झंडे में तीन रंग होते हैं, ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे गहरे हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है लेकिन गोवर्धन के भाजपा विधायक मेघश्याम इससे अनजान हैं। वे हाथ में झंडे में गहरे हरे रंग की जगह स्काई ब्लू कलर वाला झंडा लेकर तिरंगा रैली निकालते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को गोवर्धन कस्बा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में गोवर्धन के भाजपा विधायक ठा. मेघश्याम सिंह शामिल थे। उनके हाथ में तीन रंगों का झंडे सबसे अलग दिखाई दे रहा था। उनके हाथ में लगे झंडे में केसरिया सफेद व गहरे हरे रंग की जगह स्काई ब्लू रंग था। जबकि अन्य लोगों के हाथों में केसरिया, सफेद व गहरे हरे रंग का झंडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडा के रंगों के अंतर को देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। सपा के प्रदीप चौधरी ने ट्वीट करते हुए इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक के हाथ में लगे झंडे में राष्ट्रध्वज के रंग नहीं हैं। वह लोग देश भक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिन्होंने कभी तिरंगे का मतलब नहीं समझा, विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। विधायक मेघश्याम से जब झंडा के रंग को लेकर पूछा तो उनका कहना है कि मेरा झंडा सही रंग का है।

तिरंगे के रंगों का महत्व
तिरंगे में केसरिया रंग की पट्टी देश की ताकत और साहस दर्शाती है। बीच में स्वेत सफेद रंग की पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है। नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed