{"_id":"612a3e7b8ebc3e7a1211eefa","slug":"mathura-bjp-government-is-friendly-to-the-poor-and-farmers-hema-malini-mathura-news-agr505398919","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाजपा की सरकार गरीब और किसानों की हितैषी: हेमा मालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाजपा की सरकार गरीब और किसानों की हितैषी: हेमा मालिनी
विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त करतीं सांसद हेमामालिनी व अन्य।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। भाजपा सरकार गरीब और किसानों की हितैषी सरकार है। किसान और गरीबों के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं शुरू कर उन्हें लाभ दिया है। संसदीय क्षेत्र मथुरा में सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया है। उक्त विचार सांसद हेमा मालिनी ने राया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। सांसद हेमा मालिनी का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
हाथरस रोड पर स्थित गांव पिरसुआ में सांसद हेमा मालिनी ने जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि वह तीन दिन से लगातार गोवर्धन, छाता, बलदेव, मांट विधानसभा क्षेत्र में घूम रही हैं हर तरफ खुशहाली है। इसका मतलब कि भाजपा सरकार सही कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन, लोगों का उपचार, आवास आदि तमाम लाभकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब किसानों को लाभ दिया है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसके शर्मा, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, हाकिम सिंह, रामप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, केके गौतम, सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार, पीयूष धनगर, रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर कट व स्टेडियम बनाने की घोषणा
किसान संवाद के दौरान सांसद हेमा मालिनी एवं विधायक पूरनप्रकाश ने बलदेव में यमुना एक्सप्रेसवे का कट एवं स्टेडियम बनवाने की घोषणा के साथ बलदेव कैलाश मार्ग से आगरा तक सड़क बनवाने की घोषणा पर भाजपाइयों एवं ग्रामीणों ने हर्ष की लहर दौड़ गई।
खुशी जाहिर करने वालों में डॉ. एनपी सिंह भरंगर, विजेंद्र यादव प्रधान, अजीत छौंकर, देवेंद्र परिहार, मानवेंद्र प्रधान, राधा गोविंद पाठक, प्रतीक तेहरिया, विनोद मोदी, विश्वेंद्र सिकरवार, श्यामवीर सिकरवार, चंद्रवीर भरंगर, आदेश दुबे आदि शामिल थे।