{"_id":"6106b55e8ebc3eeeb378c6bc","slug":"mathura-bhakiu-made-hostage-to-agm-who-came-to-inspect-union-bank-mathura-news-agr5020720116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यूनियन बैंक का निरीक्षण करने आए एजीएम को भाकियू ने बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यूनियन बैंक का निरीक्षण करने आए एजीएम को भाकियू ने बनाया बंधक
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। गांव अबैरनी स्थित यूनियन बैंक का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे बैंक के एजीएम को भाकियू टिकैत के के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखराज सिंह प्रधान के नेतृत्व में बंधक बना लिया। किसानों ने फील्ड ऑफिसर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के आरोप लगाए।
बैंक कर्मचारी लोन के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों का केसीसी लोन नहीं करते हैं। लोन के नाम पर दलाली हो रही है। किसानों की शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं होती। बैंक में शाम तक दलाल बैठे रहते हैं। किसानों ने एजीएम को 10 दिन में समस्या के समाधान की चेतावनी देकर रिहा कर दिया। एजीएम ने कहा 10 दिन के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
पूरन सिंह प्रधान व लेखराज सिंह ने एजीएम को ज्ञापन दिया। राजू पंडित, दिगंबर, विजय सिंह, योगेश अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, धीरेंद्र तोमर, रामवीर सिंह, ब्रह्म सिंह, थान सिंह, पीतम आदि मौजूद थे।