{"_id":"618692d8253deb64474da97d","slug":"mathura-bhaiya-dooj-sisters-did-tilak-on-brother-s-forehead-mathura-news-mtr5081282129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भैयादूज-बहनों ने किया भाई के माथे पर तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भैयादूज-बहनों ने किया भाई के माथे पर तिलक
विज्ञापन
भाई को तिलक करती बहन।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन। भैयादूज का त्योहार शनिवार को उल्लास पूर्वक मनाया गया। घर-घर में बहनों ने पूजा-अर्चना की। भैया के माथे पर तिलक करते हुए मिष्ठान खिलाया। भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना भी की गई।
पांच दिवसीय दीपों का त्योहार भैयादूज के साथ शनिवार को पूरा हो गया। त्योहार की इस अंतिम कड़ी में घरों पर भाई-बहन का अटूट प्रेम देखने को मिला। शादीशुदा बहनें भाई का टीका करने के लिए ससुराल से मायके पहुंचीं। इससे वाहनों में दिन भर मारामारी रही। सड़कों पर भी वाहनों की कतार लगी रही। घरों के माहौल की बहनों के आने से रंगत ही बदल गई। इस खुशनुमा माहौल में बहनों ने पूजा अर्चना करने के बाद अपने भाई की लंबी आयु की कामना की।
भाई के माथे पर टीका लगाया और मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। यह परंपरा भैया दूज के त्योहार पर घर-घर में निभाई गई। इसका असर बाजार में भी भीड़ भाड़ के रूप में देखने को मिला। खासकर उपहार और मिष्ठान की दुकानों पर मारामारी रही। अनेक स्थानों पर सड़क किनारे मिष्ठान की दुकान लगाई गई, जिन पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
भैयादूज का पर्व तीर्थ नगरी में परंपरागत रूप से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के मस्तक पर रोली-चावल से टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुुए अपनी रक्षा का वचन लिया। सुबह से ही वृंदावन में चहुंओर त्योहार की धूम दिखाई पड़ रही थी।