{"_id":"607c38308ebc3ec0d8342274","slug":"mathura-army-s-mother-in-law-killed-in-road-accident-six-injured-including-wife-mathura-news-agr4890168133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसे में फौजी की सास की मौत, पत्नी समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसे में फौजी की सास की मौत, पत्नी समेत छह घायल
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में भरतपुर मार्ग पर चंदनवन स्कूल के पास शनिवार की रात कार में सामने से आती प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फौजी की सास की जहां मौत हो गई, वहीं पत्नी समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भेजा, जहां से दूसरी जगह रेफर कर दिया गया। चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया।
राजस्थान के झुनझुनू निवासी फौजी गंगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह का तबादला होने के बाद परिवार के साथ लखीमपुर खीरी से कार में सवार होकर जयपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर मार्ग पर सामने से आती प्राइवेट बस ने कार में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां फौजी गंगा सिंह की सास प्रेमदेवी (55) पत्नी विजय सिंह निवासी रघुनाथ विहार, जयपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में फौजी गंगा सिंह, उसकी पत्नी मंजू राठौर (45), 11 वर्षीय बेटी पलक, बेटा यशराज और रिश्तेदार हिमांशी, लवण्या गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल से दूसरी जगह रेफर कर दिया। मृतका के बेटे अजीत सिंह ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।