फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Additional Director General Tourism saw development work in Govardhan

मथुरा: अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन ने गोवर्धन में देखे विकास कार्य

Fri, 18 Jun 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Additional Director General Tourism saw development work in Govardhan
मथुरा। जन्मस्थान के दर्शन को पहुंचीं अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन रूपेंद्र बरार, साथ हैं एवीडीए उ? - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन में प्रसाद योजना के तहत चल रहे 39 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए केंद्र सरकार की अतिरिक्त महानिदेशक (आईएएफएस) पर्यटन रूपेंद्र बरार शुक्रवार को मथुरा आईं। वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन उपरांत गोवर्धन के कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ तीन सदस्यीय टीम भी आई है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप के साथ महानिदेशक पर्यटन रूपेंद्र बरार ने गोवर्धन में बन रही मल्टीस्टोरी कार पार्किंग, मानसी गंगा पर जन सुविधा केंद्र, चंद्र सरोवर का विकास, सूर्य अकादमी की स्थापना गिरिराजजी की परिक्रमा में बेंच बोर्ड लगने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उन्होंने दर्शन के दौरान दुकान पर हस्तशिल्प से बने उत्पादों को देखकर प्रशंसा जाहिर की। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह ने उनको बुके भेंट किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने रूपेंद्र को समूचे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी ओएसडी क्रांति शेखर सिंह भी व्यवस्था संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed