फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Activists of Loktantra Suraksha Party protest against state and central government

मथुरा: लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ भरी हुुंकार

Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Activists of Loktantra Suraksha Party protest against state and central government
मथुरा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में हाथ उठाते राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार - फोटो : MATHURA
मथुरा। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को औरंगाबाद में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि आज प्रदेश का दबा कुचला वंचित पिछड़ा समाज दुर्भावना का शिकार है। सरकारी नौकरियों में पिछड़े समाज को संविधान द्वारा तय किया गया हिस्से से छेड़छाड़ कर भेदभाव किया गया। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आजतक पिछड़े वर्ग से कोई जज नहीं नियुक्त किया गया। देश के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज पिछड़े वर्ग से कोई प्रोफेसर नहीं है। प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्या उठाते हुए राजकुमार सैनी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा, उल्टा उन पर कर्ज का बोझ डाल दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा किया। सम्मेलन में साथी पार्टी न्याय पार्टी से एसपी सिंह पांचाल, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी धनगर, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा जांगड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सैनी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सैनी, प्रदेश प्रभारी राजबाला सैनी, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सैनी, सतेंद्र सिंह, नजाकत अली, अनिल सैनी, रतन सैनी, भगवान सिंह, डॉ. राजकुमार, भूरी सिंह, लक्ष्मी नारायण, अभिमन्यु सैनी, अशोक, जसवंत कुशवाहा आदि थे। अध्यक्षता रामभरोसी सैनी ने की। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र सैनी ने पार्टी सुप्रीमो का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed