फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 18 thousand government employees will conduct assembly elections

मथुरा: १८ हजार सरकारी कर्मचारी कराएंगे विधानसभा चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 18 thousand government employees will conduct assembly elections
मथुरा। जिले के २२१९ बूथों पर चुनाव कराने वाले १८००० कर्मचारियों की सूची प्रशासन ने तय कर ली है। इन्हीं कर्मचारियों के ऊपर विधानसभा चुनावों को कराने की जिम्मेदारी होगी। सभी कर्मचारियों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अब चुनाव आयोग के निर्देश के बाद प्रथम रेंडमाइजेशन की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभाओं पर बने २२१९ बूथों के लिए लगभग १२५०० कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। यह वह कर्मचारी हैं, जो एक साथ बूथों पर चुनाव ड्यूटी करेेंगे। इस संख्या को पूरा करने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव के लिए सरकारी कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन

इस आवश्यकता को देखते हुए विधानसभा चुनावोें में कर्मचारियों को तैयार करने की जिम्मेदारी संभाल रहे सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ द्वारा करीब १८००० हजार सरकारी कर्मचारियों की सूची चुनाव आयोग के पोर्टल पर डाउनलोड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों के कर्मचारियों को हटाना है
कुल १८००० कर्मचारियों में से ऐसे विभागों के कर्मचारियों को अलग किया जाना है, जिनकी सेवाएं आवश्यक सेवाएं मानी गई हैं। जैसे कि जल निगम, विद्युत निगम आदि विभागों के कर्मचारियोें के नामों को इस सूची से बाहर किया जाएगा।

चुनाव कर्मियोें की सूची तैयार है
चुनाव कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। जनपद के १८ हजार कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है। जैसे ही चुनाव आयोग के निर्देश होंगे इन कर्मचारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन करा लिया जाएगा।
- डॉ. नितिन गौड़, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed