फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 18 encroachments marked on Krishna Nagar drain, will be removed from Saturday

मथुरा : कृष्णा नगर नाले पर १८ अतिक्रमण चिंहित, शनिवार से हटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 18 encroachments marked on Krishna Nagar drain, will be removed from Saturday
भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे तक सौंदर्यीकरण को लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा लोगों से बात करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। कृष्णा नगर सौंदर्यीकरण योजना के तहत अब शनिवार (१८ मार्च) से नाले पर अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए १८ अतिक्रमण चिंहित किए गए हैं। चार ट्रांसफार्मर भी मुख्य मार्ग से हटाए जाएंगे। बुधवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया में कई और भी फैसले लिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त ने भूतेश्वर तिराहा से गोवर्धन चौराहा तक का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर के नीचे स्थल को देखा। स्थल पर पायी गई कमियों को दूर किए जाने के निर्देश दिए। कृष्णा नगर में चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया गया। चौपाटी संचालनकर्ता को सभी ढकेल, बैंच आदि को व्यवस्थित किए जाने को कहा। इसी के साथ नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण कोे हटाए जाने संबंधित को निर्देशित किया। नाले पर १८ अतिक्रमण चिंहित किए। इन्हें शनिवार से अभियान के तहत हटाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही चार ट्रांसफार्मर हटाने और चार को व्यवस्थित करने को कहा। दुकान के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। सामान प्रतिष्ठान के आगे न रखने की हिदायत दी। इस दौरान केबल के जाल हटाए गए। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed