Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   married women kept waterless fast and saw moon with their husbands On Karva Chauth prayed for their long life

Karwa Chauth 2024: आसमान में निकला चांद... धरा पर मुस्कराई चांदनी; 16 शृंगार कर दिया अर्घ्य

Sun, 20 Oct 2024 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने पति संग चंद्रमा का दीदार किया। हाथों में मेहंदी और 16 शृंगार कर चांद को अर्घ्य दिया। पति की लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन
married women kept waterless fast and saw moon with their husbands On Karva Chauth prayed for their long life
चांद निकला तो सुहागिनों ने 16 शृंगार करके किया दीदार, दिया अर्घ्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर चंद्रमा का दीदार किया। पूरे दिन निर्जला व्रत रहने के बाद करवा चौथ का पूजन किया। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला। त्योहार पर घर-घर पकवान और मिष्ठान बनाए गए।

विज्ञापन


करवा चौथ के चलते सुबह से ही शहर के बाजार में रौनक देखी गई। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने बाजार से मिट्टी तथा खांड के करवे और पूजन सामग्री खरीदी। देर शाम को सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना कर करवाचौथ की कथा सुनी। 
विज्ञापन


इसके बाद चांद की पूजा की। महिलाओं द्वारा सुहाग का सामान भी दान कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। रात करीब 8.18 बजे चंद्रमा नजर आने पर सजधज कर महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर छलनी में से दीदार किया। इसके बाद पति से आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहागिन महिलाओं ने चंद्रमा से पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने पति के साथ मंदिरों में दर्शन किए। इधर शहर की नवनीत कुंज, राधा ऑर्चिड, गुरूकृपा वाटिका सहित कॉलोनियों में सामूहिक रूप से करवाचौथ का पूजन कर चंद्रमा का देखा। यहां पति-पत्नियों ने एक थाली में भोजन कर व्रत खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed