फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Mathura News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता बृहस्पतिवार को गोवर्धन चौराहा पर बेहोशी की हालत में मिली। शुक्रवार की तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन जहां विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन


शेरगढ़ के बिलोडा निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन यशोदा की शादी 2010 में गोवर्धन के इंद्रा कॉलोनी निवासी गणेश के साथ की थी। शादी के बाद यशोदा ने एक बेटा और तीन बेटियों को जन्म दिया। शादी के बाद से ही गणेश और उनके परिजन बहन का उत्पीड़न करने लगे। भाई का आरोप है कि उनका बहनोई गणेश बृहस्पतिवार की सुबह यशोदा (32) और बेटी परी को लेकर गाड़ी में बिठाकर गोवर्धन चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसने यशोदा को जूस पिलाया। जूस पीने के कुछ देर बाद जब उसे उल्टी हुई तो वह अपनी बेटी को एक कागज पर बड़े भाई का मोबाइल नंबर लिखकर भाग गया। राहगीरों ने विवाहिता की बेटी से कागज पर लिखे मोबाइल नंबर फोन किया। तब मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। उन्होंने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और ससुरालियों को जानकारी दी। जानकारी देने के छह घंटे बाद ससुरालीजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के ससुर सुरेश ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने यशोदा को बताया कि उसके पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। सुबह यशोदा अपनी तीसरे नंबर की बेटी परी को साथ लेकर मथुरा में रहने वाले भाई के यहां के लिए निकली। गोवर्धन चौराहा पर उसने अपने पर्स से पुड़िया निकाली और उसमें रखे विषाक्त पदार्थ को खा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है।


गोवर्धन सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया है। मायका पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed