फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married dies of septic

सेप्टिक से विवाहित की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Married dies of septic
मथुरा। जमुनपार की शिवनगर कॉलोनी की विवाहिता की मौत का कारण पांव की पायल बन गई। अगस्त में बाएं पैर की पायल से सेफ्टिक फैल गया। इलाज के बाद भी सही नहीं हो सका। आखिरकार विवाहिता की मौत हो गई। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना जमुनापार की शिवनगर कॉलोनी, तैयापुर निवासी सचिन की पत्नी काजल (२३) को करीब ढाई महीने पूर्व पांव में पहनी पायल से जख्म होेने पर सेप्टिक हो गया, जिसका कई स्थानों पर इलाज कराया गया। हालांकि ऑपरेशन भी करवाया, पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। पति सचिन ने बताया कि उसका इलाज कराया जा रहा था, पर लाभ बिल्कुल नहीं हुआ।
विज्ञापन

आखिरकार दो दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की देरशाम उसकी मौत हो गई। चार वर्ष पूर्व ही विवाहिता की शादी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि विवाहिता की मौत सेप्टिक से हुई है। जिला अस्पताल के डॉ. रमेश का कहना है कि किसी व्यक्ति को कोई धातु रिएक्शन करती है, इसे लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। इससे टिटनेस समेत अन्य बीमारी हो जाती हैं। चूंकि पायल मिक्स धातु से बनती है, उसमें कोई हानिकारक तत्व होगा, जिससे सेफ्टिक हुआ और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन पर है दो बेटियों की जिम्मेदारी
मृतका के पति सचिन ने बताया कि उनकी दो बेटी मानवी दो साल और आठ माह की रिया है। वह खुद मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। करीब ढाई महीने पहले बाएं पैर में पायल चुभने के बाद उनकी पत्नी की हालत खराब हुई। बुखार आया और उसके बाद पैर का इलाज भी करवाया। बावजूद उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed