{"_id":"5d727ac68ebc3e93ce4f993a","slug":"marpeet-in-bsa-college-mathura-news-agr4044254196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कॉलेज में बाहरी युवकों और छात्रों में मारपीट-पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कॉलेज में बाहरी युवकों और छात्रों में मारपीट-पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बीएसए डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को बाहरी युवकों के साथ कॉलेज के छात्रों की भिडंत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई। इससे कैंपस में अफरातफरी मच गई। बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों पर कार भी चढ़ा दी। इससे कई छात्र घायल हुए। घायल दो छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक बाहरी युवक को पकड़ लिया गया है। बाहरी युवक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
आरोप है कि शुक्रवार को बीएसए कॉलेज में बाहरी कुछ युवक कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसमें से कुछ नशे की हालत में भी थे। छेड़छाड़ और टीका टिप्पणी का कॉलेज के छात्र एनएसयूआई नेता शिशुपाल उर्फ चिंटू ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग भी हो गई।
इसी दौरान कुछ और बाहरी युवक कॉलेज में घुस आए और उन्होंने छात्रों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें छात्र नेता शिशुपाल और चेतन घायल हो गए। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। इसके बाद छात्रों ने बाहरी युवकों को घेर लिया। उन्होंने एक को पकड़कर जमकर मार लगाई। यह देख बाकी युवक भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद तत्काल ही घायल दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कृष्णा नगर पुलिस कॉलेज पहुंच गई। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि कुछ बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों पर हमला बोला था। इसमें से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस संबंधित युवक से पूछताछ कर रही है।