{"_id":"68263856fc3a7a85b20c69b7","slug":"mangala-was-6-and-a-half-hours-late-at-the-junction-and-rishikesh-express-was-three-hours-late-mathura-news-c-369-1-mt11008-129595-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेलवे की बिगड़ी चाल...मंगला साढ़े 6 घंटे तो ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेलवे की बिगड़ी चाल...मंगला साढ़े 6 घंटे तो ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन घंटे देर से आई
Fri, 16 May 2025 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:34 AM IST
सार
ग्रीष्मकालीन और स्पेशल ट्रेनें की चाल बिगड़ी हुई है। आधा दर्जन ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली-भोपाल जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे की ग्रीष्मकालीन और स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। जंक्शन पर बृहस्पतिवार को आने-जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें 6 घंटे देरी से आ रही थीं। ऐसे में दिल्ली-भोपाल जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर बृहस्पतिवार को मंगला लक्षदीप सुपरफास्ट सुबह 10.30 बजे आनी थी लेकिन ट्रेन साढ़े 6 घंटे की देरी से चलने के कारण यह शाम 5 बजे जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 65 यात्रियों ने ट्रेन देरी से आने के कारण आरक्षण निरस्त कराए। ऋषिकेश-हुबली एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे की देरी से आई। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे आनी थी लेकिन शाम 6.40 पर पहुंची।
इसके अलावा गीता जयंती एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। ऐसे में इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे मंडलों से आने वाली ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्रियों को दिक्कत नहीं हो इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।