फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mandi

तीसरी दिन मंडी में ठप रहा कारोबार, फल सब्जी को परेशान हुए लोग

Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
mandi
मंडी समिति में बंद पड़ी आड़त। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मंडी समिति मेें अतिक्रमण हटाने के विरोध को लेकर तीसरे दिन शुक्रवार को भी कारोबार ठप रहा। इस दौरान एक हजार से अधिक दुकानों के ताले नहीं खुले। इससे फल और सब्जी कारोबारियों का करीब 20 करोड़ रुपये का टर्न ओवर अटका हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, नासिक से आने वाली प्याज, नागपुर से आने वाल संतरा, हिमाचल से आने वाला किन्नू, जम्मू व हिमाचल से आने वाले सेब, अनार, चीकू की आवक रुकी है। वहीं, मंडी कारोबारियों ने मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। रालोद नेता नरेंद्र सिंह ने कारोबारियों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मंडी समिति में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए विवाद व एक कारोबारी का सिर में चोट लगने के बाद से मंडी कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर रखे हैं। शुक्रवार को कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह कारोबारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने मंडी अफसरों से कारोबार करने के लचीला रुख अपनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कारोबारियों के साथ मंडी अफसरों से बात की और अतिक्रमण हटाने के लिए समय देने की मांग की। इसे लेकर मंडी कारोबारियों व अफसरों के बीच लंबी चर्चा चली। वहीं मंडी बंद रहने से मंडी से खरीदारी करने आने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, फल सब्जी मंडी के अध्यक्ष तौफीक कुरैशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि तीन दिनों में दुकानदारों का 20 करोड़ रुपये का टर्नओवर रुक गया है। इससे भारी नुकसान हो रहा है।
मंडी प्रशासन हटवाएगा अतिक्रमण : सिटी मजिस्ट्रेट
मथुरा। मंडी समिति में कारोबारियों द्वारा मंडी परिसर में किए गए 251 स्थानों पर अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए मंडी के सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने शुक्रवार को मंडी परिसर में कारोबारियों से मुलाकात की। मंडी सभापति ने स्पष्ट किया कि वे चिह्नित किए गए स्थानों पर स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए मंडी सभापति ने कारोबारियों को मंगलवार तक का समय दिया है। कहा कि वे फिर जेसीबी व अन्य साधनों से अतिक्रमण हटवाएंगे। इस पर ज्यादातर कारोबारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाने पर रजामंदी जताई।
अतिक्रमण खुद हटाने लगे कारोबारी
मथुरा। अतिक्रमण हटवाने को लेकर मंडी प्रशासन के कड़े तेवर देख शुक्रवार दोपहर को मंडी परिसर से कुछ कारोबारियों द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सभापति महोदय की ओर से कारोबारियों को मंगलवार का समय दिया गया है। कारोबारी खुद ही अतिक्रमण हटवाने लगे हैं।
फल और सब्जी को भटकते रहे लोग
मथुरा। मंडी बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान शादी वाले परिवारीजन खासे परेशान रहे। उनको छोटी मंडियों का सहारा लेना पड़ा। इसके लिए लोगों को होलीगेट, औरंगाबाद, वृंदावन, राया की उपमंडी तक फल व सब्जी के लिए दौड़ लगानी पड़ी।
दुग्ध विकास मंत्री से मिले कारोबारी
मथुरा। मंडी समिति में अतिक्रमण हटाने के विरोध में मंडी कारोबारियों ने दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मुलाकात की। कारोबारियों ने मंडी अफसरों पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने मामला दिखवाने का आश्वासन दिया।

सत्तादल के विधायक की दुकान तोड़ने पर अड़े कारोबारी
मथुरा। मंडी समिति में मेन गेट पर प्रवेश करते ही सत्तादल के एक विधायक के भाई की बड़ी दुकान है। जितनी बड़ी विधायक के भाई की दुकान है, उतना ही बड़ा दुकान में अतिक्रमण है। मंडी सभापति से कारोबारियों ने पहले विधायक के भाई की दुकान का अतिक्रमण हटवाने को लेकर गुगली की तो सभापति भी पहले गिरेबां में झांकने की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed