फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Manager of a famous sweets merchant was duped in the name of cheap ghee

Mathura: सस्ते घी के लालच में ऐसा फंसा मिठाई कारोबारी का मैनेजर, गवां बैठा 1.87 लाख रुपये

Sat, 01 Feb 2025 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

सस्ता घी खरीदने के लालच में मिठाई कारोबारी का मैनेजर फंस गया। उससे 1.87 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Manager of a famous sweets merchant was duped in the name of cheap ghee
घी के डिब्बे। संवाद

विस्तार

मथुरा के होली गेट स्थित मशहूर मिठाई कारोबारी के मैनेजर को नगर निगम के फर्जी कर्मचारी ने कम कीमत पर घी और तेल देने का लालच देकर 1.87 लाख रुपये की ठगी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ठगी करने वाले युवक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मशहूर मिठाई कारोबारी के मैनेजर को फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए कम कीमत पर घी और तेल उपलब्ध कराने की बात कही। मैनेजर ने जब पूछा कि उनके पास घी और तेल कहां से आया तो नगर निगम के फर्जी कर्मचारी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने कुछ समय पहले एक कार्रवाई में घी और तेल जब्त किया था। उसे नगर निगम के सुपुर्द कर दिया है। घी के एक पीपे की कीमत 8400 रुपये है। वह 7400 रुपये में पीपा दे देगा। दोनों के बीच सौदा तय हो गया।
विज्ञापन


मैनेजर ने अपने एक कर्मचारी को 1.87 लाख रुपये लेकर नगर निगम के कार्यालय भेज दिया। यहां दोनों के बीच वार्ता हुई। ठग ने मिठाई विक्रेता के कर्मचारी से नकदी ले ली। माल की रसीद और गेट पास बनवाने के बहाने कार्यालय के अंदर चला गया और पीछे के दरवाजे से फरार हो गया। काफी देर तक जब ठग बाहर नहीं निकला तो कर्मचारी को शक हुआ। वह कार्यालय के अंदर गया तो ठग उसे नहीं मिला। इसकी जानकारी उन्होंने मैनेजर को दी। मैनेजर ने यह सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दुकान स्वामी और पुलिस को ठगी के बारे में बताया। बड़े मिठाई संस्थान के मैनेजर के साथ ठगी की सूचना पर पुलिस नगर निगम कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो अधिकांश कैमरे खराब मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिछले गेट से निकलकर सड़क पर जाता हुआ ठग दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक इस मामले में मिठाई विक्रेता की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed